दादू Rishi Kapoor की गोदी में नजर आई नन्हीं राहा, वायरल फोटो देख इमोशनल हुई नीतू कपूर

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 04:55 PM (IST)

रणबीर कपूर की लाडली राहा एक बार फिर से खबरों में छाई हुई है। जब से राहा का फेस मीडिया के सामने आया है, उनकी ढेर सारी फोटोज ली गई और एडिट भी की गई हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर राहा कि एक क्यूट सी तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। हैरानी की बात ये है कि इन फोटोज में वो दादाजी ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

दादू संग वायरल हुई राहा की ये अनदेखी फोटो

जबसे रणबीर- आलिया ने अपने बेटी की झलक सब को दिखाई है, फैंस लगातार उन्हें उनके दादा ऋषि कपूर से कम्पेयर कर रहे हैं। राहा की नीली आंखें और चेहरा भी काफी हद तक उनके दादा से मिलता बताया जा रहा है। ये फोटो में दोनों को एक फ्रेम में देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। आपको बता दें कि ये एक edited फोटो है। इस फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

नीतू कपूर और सोनी राजदान हुईं इमोशनल

ये फोटो इतनी ज्यादा वायरल हो गई है कि सोवी राजदान और नीतू कपूर तक भी पहुंच गई। नीतू की समधन सोनी राजदान ने इस खूबसूरत तस्वीर को सबसे पहले अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इस 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर देता है। धन्यवाद। 'अपनी इस स्टोरी में सोनी ने नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी टैग किया। इसे रीशेयर करते हुए नीतू कपूर ने पर जमकर प्यार बरसाया है और साथ ही हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है।

आपको बता दें रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस के खास मौके पर सबसे रूबरू करवाया था। बता दें कि कपल ने साल 2022 अप्रैल में शादी की थी और नवंबर में आलिया ने बेटी राहा का जन्म दिया था। वहीं, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Content Editor

Charanjeet Kaur