होने वाली दुल्हनिया को दिल्ली लेकर चले राघव चड्ढा ! इसी हफ्ते मिल जाएगी Good News

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 03:44 PM (IST)

परणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम सुनते ही मन में यही सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है। भले ही यह दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं, लेकिन इन दोनों के एक साथ बढ़ते कदम बहुत कुछ बयां कर रहे हैं। इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और कि हर बार परणीति और राघव एक साथ नजर आ ही जाते हैं, अब तो यह दोनों सफर भी साथ- साथ ही कर रहे हैं। हाल ही में कपल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। 

यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच कुछ चल रहा है। पिछले कुछ समय से इन दोनों को जब भी देखा है साथ ही देखा है, ऐसे में सगाई के चर्चे खूब चल रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों इसी हफ्ते सगाई करने जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक साथ एयरपोर्ट में देख अफवाहें और तेज हो गई। 


मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुई  परिणीति जहां लाल आउटफिट में नजर आई तो वहीं  राघव काली शर्ट और व्हाइट ट्राउजर  में काफी कूल लग रहे थे। जहां एक तरफ सगाई के चर्चे चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ परिणीति डिनर डेट पर अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सगाई हो गई है या होने वाली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सूत्रों की मानें तो  परणीति और राघव की सगाई सेंट्रल दिल्ली में 13 मई को होगी, जहों इनके परिवार वाले और कुछ दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सभी मेहमानों के लिए सेंट्रल दिल्ली में लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी। वैसे तो लोग परिणीति को भाभी तो मान ही चुके हैं, बस अब इंतजार है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का। इन दोनों को देखकर भी यही लगता है कि ये किसी स्पेशल दिन की तलाश में हैं। 
 

Content Writer

vasudha