शुरु हुई राघव-परिणीति की शादी की रस्में, Viral तस्वीरों में अरदास करता दिखा Couple

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 05:24 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 24 सितंबर को दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब कपल की शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा होने वाली रस्मों के लिए 17 सितंबर को मुंबई से दिल्ली जा चुकी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति की मेहंदी की रस्में 19 सितंबर को शुरु हो चुकी हैं। 

परिणीति के हाथ में लगी मेहंदी 

रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति की मेंहदी सेरेमनी 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरु हो चुकी थी। यह सेरेमनी काफी टाइट सिक्यॉरिटी में हुई है। इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें कपल एक साथ बैठा नजर आ रहा है। 

सज चुके हैं दोनों के घर 

इससे पहले भी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी जिसमें परिणीति के घर सज चुके हैं। रिश्तेदार और दोस्त भी उनके घर में पहुंच  चुके हैं। परिणीति का घर दुल्हन की तरह सजाया गया है। दूसरी तरह राघव के घर की भी पूरी तैयारियां हो गई हैं और दोनों के घरों में सुरक्षा का पूरा इंतजाम भी किया गया है।

कब शुरु होगी शादी की रस्में?

ईटाइम्स रिपोर्ट्स की मानें तो कपल दिल्ली में कुछ रस्मों के बाद 23 सितंबर को उदयपुर चला जाएगा। उदयपुर में पहले परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी जिसके बाद 24 सितंबर को दोपहर में राघव की सेहराबंदी की जाएगी। उसी दिन दोपहर में 1-2 बजे के करीब बारात लीला पैलेस जाएगी। 3.30 बजे दोनों के सात फेरे होंगे। उसी दिन 24 सितबंर को रात में 8.30 बजे वेडिंग रिसेप्शन होगा। 


  

Content Writer

palak