शादी से पहले राधिका मर्चेंट ने गर्ल गैंग के साथ की खूब मस्ती,  ब्राइडल शावर की PHOTOS हुई वायरल

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 11:27 AM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट  का प्री-वेडिंग इवेंट तो सभी को याद होगा कि इस दौरान खूब धमाल जो देखने को मिला था। 2 से 3 दिन चले इस  इवेंट में सेलेब्स का तांता लगा रहा, हर तरफ इसकी तस्वीरें और वीडियो छाई रही। अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने अपनी शादी से पहले एक और सेलिब्रेशन किया। इस बार उन्होंने गर्ल गैंग के साथ खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 


दरसअल  जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम परब्राइड टू बी  राधिका के ब्राइडल शावर की तस्वीरें शेयर की हैं। इस ब्राइडल शावर का थीम पिंक था। जान्हवी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में पार्टी में शामिल सभी लड़कियां पिंक कलर के सैटिन नाइट सूट में नजर आईं। उन्होंने राधिका मर्चेंट द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरीज में रिपोस्ट किया है। 

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जान्हवी ने कैप्शन दिया- 'ब्लेस्ड विद द बेस्ट.'। दूसरी तस्वीर में सभी  ब्राइड्समेड्स पिंक नाइट सूट में पोज दे रही हैं, इस दौरान राधिका दिखाई नहीं दी। सभी ने सिर पर क्राउन भी पहना है। इन तस्वीरों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि  ब्राइडल शावर में गर्ल गैंग ने किस कदर मस्ती की है। 

याद हो कि  1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में सितारों का मेला लगा था। राधिका और अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग इवेंट में  देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया. इसमें बिल गेट्स, मार्क ज़करबर्ग, इवांका ट्रम्प शामिल थे। इस दौरान रिहाना और एकॉन जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरा माहौल ही बना दिया था। अब बस लोगों को इंतजार है इस कपल की शादी का। 

Content Writer

vasudha