नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा की छोटी बहन ने किया सुसाइड!

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 10:38 AM (IST)

नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा की छोटी बहन इन्स जोररेगुएटा(Inés Zorreguieta)  अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने सुसाइड किया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, बुधवार रात को 33 वर्षीय इन्स जोररेगुएटा का शव ब्यूनो आयर्स में मिला। उन्होंने पनामा में संयुक्त राष्ट्र में एक शोधकर्ता के रूप में काम किया और वह एक प्रतिभाशाली गिटारवादक भी थी। जोररेगुएटा अपनी बहन मैक्सिमा के काफी करीब थी। बहन की मौत सुनने के बाद मैक्सिमा को गहरा सदमा लगा। खबरों की मानें तो मैक्सिमा की बहन डिप्रैशन का शिकार थी। जोररेगुएटा के अंतिम संस्कार के लिए नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं।

Punjab Kesari