52 साल तक डेनमार्क पर शासन करने वाली Queen Margrethe छोड़ेंगी राजगद्दी, बेटा बनेगा उत्तराधिकारी

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 05:28 PM (IST)

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट-द्वितीय ने आने वाली 14 जनवरी को राजगद्दी छोड़ने का फैसला ले लिया है। उनके पुत्र क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक अब राजगद्दी को संभालेंगे। इस बात की घोषण खुद महारानी ने की है। महारानी मार्गरेट द्वितीय ने नए साल से पहले शाम रविवार को इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी राज्यभिषेक की 52वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी को अपनी गद्दी छोड़ेंगी। 

महारानी ने लाइव टीवी पर किया राजगद्दी छोड़ने का फैसला 

नए साल की पहली शाम पर अपने भाषण में लाइव टीवी पर इस बात की घोषणा की है। वह यूरोप की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी हैं। अब उनके द्वारा राजगद्दी छोड़ने के बाद उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। 83 साल की महारानी माग्ररेट द्वितीय अपने पिता किंग फ्रेडरिक की मृत्यु के बाद 31 साल की उम्र में 14 जनवरी 1972 को राजगद्दी पर बैठी थी। 

 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद रचा इतिहास 

सितंबर 2022 में ब्रिटेन की महरानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद वह यूरोप में सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी बनी थी। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने महारानी को उनके कर्तव्य के प्रति लंबे समय तक समर्पण रहने के लिए धन्यवाद किया है। 

 


 

Content Writer

palak