Vastu Tips: मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीज, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 11:41 AM (IST)

वास्तु में दिशाओं के साथ घर के मुख्य द्वार का भी विशेष महत्व है। ऐसे में मेन गेट पर कुछ चीजें लगाना व रखना शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। परिवार के सदस्यों की परेशानियां दूर होकर तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं। चलिए जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में...

गणेशजी के चिह्न स्वास्तिक और शुभ-लाभ

घर के मुख्य द्वार पर प्रथम पूजनीय गणेशजी के चिह्न स्वास्तिक और शुभ-लाभ लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही घर में बरकत, सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में हर शुभ दिन व त्योहार पर सुबह के समय सिंदूर से घर के मेन गेट पर शुभ-लाभ और स्वास्तिक जरूर बनाएं।

PunjabKesari

देवी लक्ष्मी और कुबेरदेव की फोटो

माता लक्ष्मी को और कुबेर जी को धन के देवी-देवता माना जाता है। इसलिए इनकी फोटो को घर के मेन गेट पर लगाने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही अलक्ष्मी यानि दरिद्रता घर से दूर रहती है।

लक्ष्मीजी के चरण चिह्न

वास्तु अनुसार, घर के दरवाजे के नीचे लक्ष्मीजी के चरण चिह्न लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और सुख-समृद्धि वास होता है।

PunjabKesari

पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर

अगर घर का मेनगेट दक्षिण मुखी हैं तो इसपर पंचमुखी हनुमानजी की फोटो लगाना शुभ माना जाता है।

तोरण लगाएं

अक्सर किसी शुभ तिथि, अवसर व त्योहार पर लोग मुख्य द्वार पर तोरण लगाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। इसके लिए आप भी घर के मेन के पर अशोक या आम के पत्तों से तोरण बनाकर जरूर लगाएं। तोरण की जगह फूलों की माला भी दरवाजे पर लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होने में मदद मिलती है।

फूलों वाले गमले

मुख्यद्वार के आसपास कांच के सुंदर फ्लॉवर पॉट रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें ताजे फूल हो। वास्तु अनुसार फूलों की महक मुख्य द्वार के आसपास सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है। इससे घर में भी पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसतरह घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनाएं रखने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static