सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए पानी में मिला लें ये चीज, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 06:37 PM (IST)

हिंदू धर्म में हर देवता को पूजने का खास दिन होता है। कहते हैं उनके समर्पित दिन वाले दिन पर उनकी आराधना करने पर दोगुना फल मिलता है। रविवार का दिन सभी ग्रहों के देवता भगवान सूर्य को अर्पित है। कहते हैं इस दिन इनकी पूजा करने और जल चढ़ाने पर भगवान उन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। आज हम आपको बताते हैं सूर्य देवता को अर्घ्य देते वक्त जल में काला तिल मिलने से क्या लाभ मिलता है।

PunjabKesari

ये मिलते हैं लाभ 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमें एक मुट्ठी काले तिल मिलाए जाएं तो इससे आत्मा, शरीर और मन पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही सूर्य देव की कृपा से सुरक्षा और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप नियमित रुप से सूर्य देव को जल में काले तिल मिलाकर अर्घ्य देते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख- समृ्द्धि बनी रहती है। इससे कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है।

PunjabKesari

जानें सूर्य देव को जल अर्पित करने की सही विधि

सूर्य देन को जल से अर्घ्य देते समय अपनी नजरों को लोटे की जलधारा की ओर रखें। जल इस प्रकार अर्पित करें कि जल की धार सूर्य का प्रतिबिंब एक बिंदु के रुप में दिखाई देना चाहिए। जल देने के बाद हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम करें और इनके अपने सफल भविष्य की कामना करें। इस मंत्र का जाप करना भी फायदेमंद रहेगा...

PunjabKesari

एहि सूर्य! सहस्त्रांशो! तेजो राशे! जगत्पते!

अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर!

जान लें ये जरूरी नियम

हिंदू धर्म में उगते हुए सूरज को अर्घ्य जाने का विधान है। वहीं, अर्घ्य देने के लिए सबसे अच्छा पात्र तांबे का माना गया है। इस बात का ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय तन और मन दोनों को स्वच्छ कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static