मौसम के हिसाब से लगाएं फूल, महक उठेगा घर

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 05:05 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में घर को हरा-भरा और ताजी हवा के लिए लोग उसमें ज्यादा से ज्यादा फूल लगाते हैं। सुदंर और रंग-बिरंगे फूलों से बगीचा खिल उठता है और फूलों की खुशबू से पूरा घर महक उठता है। मगर ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि इस मौसम में कौन से फूल खिलते हैं और कौन से नहीं। आज हम आपको उन फूलों के बारे में बताएंगे जो इस मौसम में आसानी से उग सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि उन फूलों के बारे में।

 

1. सूरजमुखी का फूल 


यह फूल गर्मियों के मौसम में आसानी से उग जाता है। इसको उगने के लिए सूरज की तेज धूप की आवश्यकता होती है इसलिए इसको इस मौसम में आसानी घर में उगाया जा सकता है। 


2. गुड़हल 


गुड़हल का फूल घर के बगीचे में उगा बहुत ही सुंदर लगता है। अगर आप भी अपने घर में रंग- बिरगे फूल उगाना चाहते हैं तो गुड़हल को आसानी उगा सकते हैं।

 

3. गेंदा


ज्यादातर घरों में आपको गेंदे का फूल लगा दिखाई देगा। यह देखने में बहुत प्यारा होता है। इसकी महक भी बहुत अच्छी होती है।

 

4. बाल्‍सम 


इस फूल को गर्मियों की शुरुआत में ही लगा देना चाहिए क्‍योंकि ये गर्मियों के मध्‍य तक भी फूलते हैं। वैसे भी यह फूल घर की सुंदरता को बड़ाने का काम करता है।

 

5. डहलिया 


यह फूल कई रंगों में मिल जाते हैं। इनको गर्मियों में बगीचे में लगाने से घर की रौनक बढ़ जाती है। मगर इस फूल को वहां पर लगाना चाहिए जहां पर सूरज की धूप की किरणें जाता न पड़ती हो।



 

Punjab Kesari