संतान प्राप्ति के लिए घर में लाएं लड्डू गोपाल, खुशियों से भर जाएगी झोली

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 10:43 AM (IST)

घर में सुख-शांति व खुशहाली भरा माहौल हर कोई चाहता है। मगर बहुत बार न चाहते हुए भी शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से बहुत सी परेशानियां होने लगती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार, जीवन की बहुत सी परेशानियों का हल कुछ उपायों को करके किया जा सकता है। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ऐसे देव है, जिन्होंने हमें संस्कृति, संगीत आदि से जोड़ते हुए निस्वार्थ प्यार, मित्रता और सभी का भला करने का संदेश दिया है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो दुखों का अंत होता है। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने से वास्तुदोष दूर होने के साथ उनकी कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए घर, दुकान, ऑफिस आदि में उनकी कैसी तस्वीर लगानी चाहिए। 

लड़ाई- झगड़े को दूर करता है नाचते मोर की तस्वीर

अगर पति-पत्नि में लड़ाई-झगड़े होते है। परिवार के सदस्यों में किसी तरह का मनमुटाव रहता है तो ऐसे घर पर नाचते हुए मोर या राधा-कृष्ण की प्यार भरी तस्वीर या पेंटिंग को घर की उत्तर दिशा में लगाए। इससे रिश्तों में मिठास आने के साथ घर का माहौल खुशियों भरा रहता है। 

संतान प्राप्ति के इच्छुक

जो लोग संतान प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण से कामना करते हैं। उन्हें अपने बेडरूम में कान्हा या गाय-बछड़े की तस्वीर या पेंटिंग लगानी चाहिए। इसके साथ ही आप अपने घर पर भी लड्डू गोपाल को रख सकते हैं। ऐसे में सच्चे मन से लड्डू गोपाल की सेवा करने से श्रीकृष्ण अपने भक्तोें से खुश होकर उनकी खाली झोली संतान और खुशियों से भर देते हैं। 

आत्मविश्वास बढ़ाएं

जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है। उन्हें अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाएं हुए श्रीकृष्ण जी की तस्वीर घर पर लगानी चाहिए। सिर ही इस बात का खास ध्यान रखें कि इस तस्वीर को घर की ऐसी जगह पर लगाएं जहां सबको आसानी से दिखाई दें। इसके साथ ही इस तस्वीर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनके ग्वाल- बाल और मित्र जरूर हो।

माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

घर की उत्तर दिशा लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर लगाना बेहद शुभ फलदाई होता है। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक परेशानी दूर हो घर का माहौल खुशनुमा होता है। साथ ही सूख- समृद्धि व शांति की प्राप्ति होती है।

भक्ति- भावना बढ़ाएं

परिवार के सदस्यों में भक्ति-भावना बनाएं रखने के लिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में श्रीकृष्ण की अराधना करते हुए मीराबाई की कोई तस्वीर या चित्र लगाए। इससे परिवार के सदस्यों में प्यार के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही ध्यान अच्छे कामों में लगेगा। 

सफलता दिलाएं

अगर आपको बहुत मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही हैं। ऐसे में इसे पाने के लिए यमुना नदी के पानी में कालिया शेष नाग के ऊपर नाचने हुए भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। साथ ही इस तस्वीर या पेंटिंग को घर की उत्तर दिशा में लगाए। इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ मन का डर दूर हो सभी काम करने में उत्साह बढ़ेगा। साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी।

बनी रहेगी अन्न की बरकत

रसोईघर में बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की माखन खाते हुए तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसे रसोई घर का वास्तुदोष ठीक करने के लिए इस तस्वीर को रसोई की पूर्व दिशा में लगाए। इस बात का खास ध्यान रखें कि खाना तैयार करते समय उसे झूठा कभी न करें।

Content Writer

neetu