Bollywood में चल रहा Purple का क्रेज, Sara का बनारसी-अनारकली सूट रहा नंबर-1

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 06:39 PM (IST)

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड और टीवी स्टार्स, दीवाली पार्टीज इंज्वॉय कर रहे हैं। कल शाम अर्पिता खान के घर दीवाली बैश रहा, जहां हसीनाएं एक से एक लुक में दिखीं। त्योहार ट्रडीशनल हैं इसलिए सबका फैशन भी देसी ही दिखा। वैसे कुछ दीवाज का लुक सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा। इन देसी आउटफिट्स में कुछ कलर्स बहुत कॉमन दिखे। रैड, यैलो और पर्पल, तीन रंगों का क्रेज सबसे ज्यादा दिखा। बी-टाउन में पर्पल कलर के आउटफिट्स, खूब देखने को मिल रहे हैं। बहुत सारी दीवाज ने पर्पल ट्राई किया। चलिए, आपको कुछ दीवाज की पर्पल ड्रेसेज और लुक ही दिखाते हैं।

1. तमन्ना भाटिया भी शिल्पा की दीवाली पार्टी में पर्पल लहंगा ट्राई कर चुकी हैं। तमन्ना ने पर्पल हैवी लहंगा पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

2. करीना कपूर ने अपनी फैमिली मेंबर्स और खास दोस्तों को दीवाली की पार्टी दी, जहां सारा अली खान और करीना की बुआ रीमा जैन भी दिखीं। रीमा और सारा दोनों ही पर्पल ड्रेस में दिखीं। सारा ने बनारसी सिल्क अनारकली सूट पहना जो नी-लैंथ था। अनारकली कमीज के साथ ने चूड़ीदार पहनी थी। सारा का ट्रडीशनल लुक तो वैसे ही लोगों को बहुत पसंद आता है।वहीं रीमा जैन भी पर्पल कलर के शॉर्ट कुर्ती में दिखीं जिस पर व्हाइट फ्लोरल वर्क था।

3. तमन्ना की तरह विद्या ने भी पर्पल ट्राई किया, उन्होंने दीवाली बैश के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली खूबसूरत पर्पल साड़ी पहनी जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। लोगों को विद्या का साड़ी लुक बहुत पसंद भी आया।

4. टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी भी एकता कपूर की दीवाली बैश में पर्पल सूट में नजर आई। दिव्यंका ने पर्पल कलर का शरारा सूट पहना था जिस पर हैवी कढ़ाई वर्क था। दिव्यंका अपनी सिंपल लुक से ही सबका दिल जीत लेती हैं।

5. सोनाक्षी सिन्हा अर्पिता की पार्टी  में नजर आई। सोनाक्षी धोती स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहने नजर आई जिसके साथ मैचिंग लॉन्ग जैकेट थी। 

6. जान्हवी कपूर ने भी पर्पल ट्राई किया। उन्होंने खूबसूरत पर्पल साड़ी ब्रालेट स्टाइल सैक्सी ब्लाउज के साथ कैरी की।  

7. सई मांजरेकर भी दीवाली पार्टी  में पर्पल कलर के लहंगे में दिखीं। सई का लहंगा फ्लोरल प्रिंट में था।  इस तरह के हल्के-फुल्के लहंगे गर्ल्स को बहुत पसंद आते है।  

8. हिमेश रेशमिया भी अपनी वाइफ सोनिया कपूर के साथ टी-सीरीज की पार्टी एंज्वॉय करने पहुंचे। सोनिया ने पर्पल कलर का थ्री पीस सूट ट्राई किया। जिसमें फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स के साथ चोली और मैचिंग लॉन्ग जैकेट थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

9. उर्वशी ढोलकिया ने दीवाली पर बनारसी साड़ी पहनी। उनकी साड़ी भी कुछ कुछ पर्पल का टच दे रही थी। सिल्क की साड़ियों को ग्रेस वैसे भी सबसे हटके दिखती हैं।


 

Content Writer

Vandana