नहीं रहे पंजाबी सिंगर ताज स्टीरियोनेशन, ''नचांगे सारी रात'' गाना गाकर हुए थे फेमस

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 11:10 AM (IST)

पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। 90 के दशक के मशहूर सिंगर तरसेम सिंह सैनी उर्फ ताज स्टीरियोनेशन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ दिन पहले ही वह काेमा से बाहर आए थे।

बताया जा रहा है मशहूर सिंगर ताज हर्निया से पीड़ित थे। दो साल पहले उनकी सर्जरी होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। हर्निया की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। मार्च की शुरुआत में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी।

गायक अदनान सामी ने उनकी हालत को लेकर ट्वीट कर लिखा थो-   "ताज सिंह के बारे में यह खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं...वह कोमा में हैं और अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके ठीक होने की दुआ करता हूं।"

कोमा से बाहर आने के बाद ताज के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके फैंस धन्यवाद किया था। अब मशहूर सिंगर के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। गायक का असली नाम तरसेम सिंह सैनी था, जिसे पहले जॉनी ज़ी के नाम से जाना जाता था। ताज को 1989 में अपने एल्बम हिट द डेक से प्रसिद्धि मिली। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय ट्रैक में "प्यार हो गया", "नचांगे सारी रात" शामिल हैं।

 

Content Writer

vasudha