Big Breaking: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 07:37 PM (IST)

पंजाब इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से पंजाब में सनसनी फैल गई।

जी हां, मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया। सिंगर के अलावा उनके साथ मौजूद दो साथी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने सिंगर पर गोलियां बरसाई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

सिंगर की सुरक्षा को घटाया गया 

बता दें सीएम भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे बाद में पंजाब सरकार ने इनकी संख्या कम करके 2 कर दी थी। 

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला ने 2021 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने करारी शिकस्त दी थी।

Content Writer

Bhawna sharma