लंबी हाइट वाली दुल्हन ट्राई करे पंजाबी जूती के लेटेस्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 06:32 PM (IST)

अक्सर लंबी हाइट वाली लड़कियां हील के बजाएं फ्लैट शूज को अहमियत देती हैं। एक तो इसमें वह कंफर्टेबल रहती है, दूसरा वो खुद को ज्यादा लंबा भी महसूस नहीं करती। मगर जब बात शादी जैसे फंक्शन की हो तो लड़कियां फ्लैट फुटवियर्स में ऐसी कलेक्शन पहनना पसंद करती है जो फ्लैट के साथ ट्रेडीशनल लुक भी दें। ऐसे में बेस्ट ऑप्शन हैं पंजाबी जूती। लंबी हाइट वाली दुल्हन अपनी शादी के हर फंक्शन में इसको वियर कर सकती हैं। 

खास बात यह है कि पंजाबी जूती में आपको अलग-अलग डिजाइन्स, वर्क व कलर मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी वेडिंग ड्रेसअप के साथ मैच करके खरीद सकती है।चलिए आज हम आपको आपको पंजाबी जूती के कुछ डिफरैंट डिजाइन्स दिखाते हैं जिनसे आप आइडिया ले सकती है। 

जरी वर्क वाली पंजाबी जूती

बीडेड वर्क पंजाबी जूती लाइटवेट लहंगे या साड़ी के साथ ट्राई कर सकती है। 

लहंगे पर मिरर इम्ब्रॉयडरी हैं तो आप फुट गेटअप के लिए मिरर वर्क पंजाबी जूती ट्राई करें।

मेहंदी पर लाइटवेट में फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा चूज कर सकती है और उसके साथ मैचिंग फ्लोरल प्रिंटेड पंजाबी जूती ट्राई कर सकती हैं। 

हल्दी सेरेमनी में येलो लहंगे के साथ शिमर वर्क वाली पंजाबी जूती ट्राई कर सकती हैं।

फ्रिल वर्क वाली पंजाबी जूती अपने रफ्फल लहंगे के साथ पहन सकती हैं जो आपको परफेक्ट मैच देगी। 

ये स्टोन इम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी जूती भी दुल्हन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

pic credit: Mountache

घुंघरू के साथ मिरर वर्क भी ट्राई कर सकती है जो अट्रेक्टिव लुक देगी। 

घुंघरू डिजाइन चाहती हैं तो ये घुंघरू वाली पंजाबी जूती चूज कर सकती है। 

फुलकारी मगर जिगजैग वर्क वाली पंजाबी जूती भी बेस्ट ऑप्शन है। 

Content Writer

Bhawna sharma