20 जनवरी तक पंजाब में बंद रहेंगे 5वीं तक स्कूल, बढ़ती ठंड के चलते सरकार का फैसला

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 11:13 AM (IST)

पंजाब में बढ़ती ठंड में के कारण स्कूल में कक्षा 5 तक की कक्षाएं 20 जनवरी तक बंद रहेंगी। वहीं 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने रविवार को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सभी प्राथमिक कक्षाओं के लिए 20 जनवरी तक छुट्टियों तक घोषणा की है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बच्चों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल 15 जनवरी तक नियमित रुप से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। 

पंजाब में पड़ रही कड़ाके की  ठंड 

आपको बता दें कि रविवार यानी की बीते दिन पंजाब और हरियाणा शीत लहर की चपेट में रहे हैं। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के जिले के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा है। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

इतना है पंजाब में तापमान 

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण ठंड की चपेट में है। जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान: 3.4 और 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2, 4.2, 4 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

Content Writer

palak