Nitika Dhaundiyal के हौंसले का सलाम! पुलवामा अटैक में खोया पति तो देश की सेवा के लिए खुद ज्वाइन कर ली आर्मी

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 01:30 PM (IST)

कई बार कुछ खबरें ऐसी होती हैं जो दिल जीत लेती हैं और मन खुश हो जाता है। ऐसी ही एक खबर हाल ही में आई है। हमारी सेना में जो जवान शहीद होते हैं उनके घर वालों का क्या हाल होता है और किस तरह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनका अपना तो चला जाता है, लेकिन उनका जज्बा नहीं टूटता है। वो हौंसला बनाए रखकर और आगे बढ़ते हैं और अपने जज्बे से हमें भी बहुत मोटिवेट करते हैं।  ऐसा ही कुछ किया है लेफ्टिनेंट निकिता ढौंडियाल ने। निकिता शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी हैं और मेजर ढौंडियाल की 2019 में हुए पुलवामा हमले में मौत हो गई थी।

पति को धैर्य और प्यार से किया था विदा

2019 में मेजर ढौंडियाल को आखिरी बिदाई देते हुए निकिता ने रोते हुए नहीं बल्कि धैर्य से प्यार भरे अंदाज़ में उन्हें विदा किया था। निकिता का दुख तो हर कोई समझ सकता था, लेकिन उस वक्त निकिता ने कहा था कि विभूति उनके लिए बहुत जिम्मेदारी छोड़ गए हैं जो उन्हें पूरी करनी है। अब निकिता अपना वाला पूरा कर रही हैं। जिस समय मेजर विभूति की मौत हुई थी उनकी शादी को सिर्फ 10 महीने ही हुए थे। निकिता और उनकी लव मैरिज थी और दोनों का आपसी रिश्ता एक खूबसूरत अहसास से आज भी बंधा हुआ है। 

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस उधमपुर के आधिकारिक पीआरओ अकाउंट से निकिता का वीडियो शेयर किया गया है। सेना के लिए ऐसा जज्बा दिखाकर निकिता ने सभी का दिल जीत लिया है। 

ये ट्वीट वायरल होते ही निकिता को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। यकीनन निकिता ने ये काम कर भारतवासियों को नई उम्मीद दी है। मुश्किल की इस घड़ी में निकिता जैसे लोग सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।  निकिता ने अपने पति की मौत के 6 महीने बाद ही शॉर्ट सर्विस कमिशन का एग्जाम क्लियर कर लिया और सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का इंटरव्यू भी दे दिया। उन्हें चेन्नई की ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) में ट्रेनिंग ली। अब वो आधिकारिक तौर पर भारतीय आर्मी का हिस्सा हैं।  

पुलवामा अटैक जिसने छीन ली थी निकिता सहित कई लोगों की खुशियां

14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में एक साथ 44 जवानों की जान गई थी। जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने कई घरों के सूरज बुझा दिए थे। इसी अटैक में मेजर विभूति की मौत भी हुई थी। अपने पति के बलिदान के बारे में निकिता ने कहा था, "जिस तरह से आपके मन में दूसरों के लिए प्रेम है उसे लेकर बहुत गर्व है मुझे। जिस तरह से आप सबको प्यार करते हैं वो बहुत अलग है क्योंकि आपने अपनी जिंदगी उन लोगों के लिए न्योछावर कर दी जिनसे आप कभी मिले भी नहीं।' निकिता ने अपने हौंसले तोड़े नहीं और अब वो देश के लिए नया सवेरा बनकर आएंगी। लेफ्टिनेंट निकिता को हमारी तरफ से बधाई।  

Content Editor

Charanjeet Kaur