Summer Drink: तपती गर्मी में ट्राई करें पेट को ठंडक देना वाला पुदीने का शरबत

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 11:12 AM (IST)

गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे पेय शामिल करने चाहिए, जिससे आपका पेट और पाचन सरी रहे। गर्मी में आपको पुदीना के सेवन जरूर करना चाहिए। पुदीना से पेट को ठंडक मिलती है और जलन शांत होती है। आज हम आपको पुदीना से एक ऐसा ड्रिंक बनाना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पीने से आपके पेट का दर्द को कम होगा ही जलन भी एकदम शांत हो जाएगी। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी...

सामग्री

ताजा पुदीना के पत्ते
शहद
सेंधा नमक
जीरा
नींबू

विधि
1. सबसे पहले ताजा पुदीने का पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें।
2. किसी बर्तन में पुदीने के पत्ते डालें और उसमें जरूरत के हिसाब से शहद और सेंधा नमक डालें।
3. इसमें भुना हुआ जीरा और नींबू का रस मिलाएं। अब जरुरत के हिसाब से पानी डाल लें।
4. अब इन सारी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। आप चाहें तो पहले बिना पानी डाले पदुीन के पत्तों  और अन्य चीजों को पीस लें।
5. इसके बाद बड़े बर्तन में पानी में इसे मिक्स कर दें।
6. ठंडा होने पर इसे छान कर या फिर छाने गिलास में डालकर सर्व करें।

अगर आप गर्मी में सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो उसकी जगह ये पुदीने वाला शरबत पिएं। पुदीना का शरबत बनाना जितना आसान है, इसक फायदे उससे कहीं ज्यादा हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur