खाने के साथ लें पुदीने की चटनी का स्वाद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 02:25 PM (IST)

खाने के साथ चटनी का स्वाद ही अलग होता है। टमाटर, प्याज, लहसुन कई तरह की चटनी घरों में तैयार की जाती है लेकिन पुदीने की तटनी का स्वाद ही अलग होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। किसी भी स्नेक्स के साथ इसे आसानी से खाया जा सकता है। ऐसे में यदि आप भी घर में चटनी बनाने वाले हैं तो पुदीने की चटनी बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

अदरक - 1 इंच
लहसुन की कली - 3-4
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
आमचूर पाउडर - 1 चम्मच
धनिया की पत्तियां - 1 कप 
पुदीने की पत्तियां - डेढ़ कप
पानी - जरुरतअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में अदरक, लहसुन की कली, धनिया और पुदीने की पत्तियां डालें। 
2. फिर इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें। 
3. पीसने के दौरान मिश्रण में आमचूर पाउडर भी डालें। 
4. अब सारी चीजों को मिक्सर में पीस लें।
5. तैयार किया हुआ मिश्रण बर्तन में निकालें और इसमें नमक और चाट मिलाएं। 
6. आपकी चटनी बनकर तैयार है। रोटी के साथ इसका स्वाद लें। 

 

Content Writer

palak