डिलीवरी के बाद महिलाओं को इन प्रॉब्लम्स का करना पड़ता है सामना

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 03:19 PM (IST)

डिलीवरी के बाद प्रॉब्लम : प्रैग्नेंसी में महिलाएं अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं लेकिन फिर भी डिलीवरी के बाद उन्हें सेहत संबंधित कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। दरअसल, हार्मोंन में बदलाव आने के कारण महिलाओं को मानसिक और शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। एेसे में डिलीवरी के बाद अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इसके अलावा हेल्थ प्रॉब्लम्स को इग्नोर न करें। आज हम आपको कुछ एेसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते है। 



बार-बार यूरिन आना
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद यूरिन इंफैक्शन हो जाती है। बार-बार यूरिन आना या फिर जलन होना। 
 

पीरियड्स में बदलाव 
डिलीवरी के बाद महिलाओं को पीरियड्स देरी से आते हैं। कुछ महीने तक महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते और तारीक भी बदल जाती है। 
 

ब्रेस्ट
बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं की ब्रेस्ट का साइज बदल जाता है। इसके अलावा ब्रेस्ट में सूजन और दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। 
 

बालों का झड़ना

हर महिला को डिलीवरी के बाद बालों के झड़ने की समस्या से सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के कुछ महीने बाल तेजी से झड़ते है लेकिन बाद में नॉर्मल हो जाते है।
 

स्किन प्रॉब्लम्स

कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद कई स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है जैसे कि ड्राई स्किन और त्वचा का रंग बदलना।

 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Punjab Kesari