7 प्रोबायोटिक्स फूड्स, जिन्हें खाने से Digestion रहेगा हेल्दी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 05:56 PM (IST)

अच्छी सेहत के लिए सही और पौष्टिक आहार खाने की जरुरत होती है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। मगर खाने को अच्छे से पचाने के लिए पेट का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। इसलिए डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें प्रोबायोटिक भारी मात्रा में पाया जाए। तो चलिए जानते है कुछ प्रोबायटिक्स सूपर फूड्स जिन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। मगर उससे पहले जानते है कि आखिर प्रोबायटिक्स है क्या...

क्‍या है प्रोबायोटिक्स?

प्रोबायोटिक एक प्रकार के सुक्ष्मजीव है जो हमारे खाने की चीजों में पाएं जाते हैं। इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह पेट को स्वस्थ रखने में अपनी मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके सप्लीमेंट बाजार में आसानी से मिल जाते है। मगर घर पर आसानी से मिलने वाले खाने की चीजोें में भी यह पाया जाता हैं। तो चलिए जानते है आज हम आपको 7 प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं...

योगर्ट

दही प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह मार्किट में प्रोबायोटिक दही आसानी से मिल जाता है। मगर इसे घर बना कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जब दूध से दही बनता है तो ‘लेक्टोबेसिलस जीवाणु’ अपनी मुख्य भूमिका निभाता है। ऐसे में इसका सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

Image result for DAHI,nari

केफिर 

केफिर भी दही की तरह दूध से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए बकरी का दूध इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, लैक्टोबैसिलस और बीफीडस नामक बैक्‍टीरिया भारी मात्रा में पाएं जाते हैं। रोजाना इसे खाने से पेट हेल्दी रहता है। 

Image result for kefir,nari

सौरक्राउट 

शरीर में एलर्जी होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसे खट्टी गोभी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, ई और सी, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व होने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके साथ ही बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। स्वस्थ दिल के लिए सौरक्राउट का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। 

Image result for सौरक्राउट,nari

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में प्रोबायोटिक्‍स अधिक मात्रा में पाया जाता है। चॉकलेट का सेवन करने से शरीर को डेयरी प्रोडक्ट्स से 4 गुणा प्रोबायोटिक्स मिलता है। यह मूड को अच्छा बनाने के साथ बॉडी को फिट एंड फाइन रखने में मदद करती है। 

Image result for dark chocolate,nari

माइक्रोएलगी

इसे एक सुपर फूड भी कहा जा सकता है। यह प्रोबायोटिक्स फूड पेट को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र में लैक्टोबैसिलस और बिफ़िडो को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में चुस्ती और फुर्ती आती है। 

Image result for माइक्रोएलगी,nari

मिसो सूप

यह मुख्य रुप से जापान में दवा बनाने में यूज किया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे आमतौर पर माइक्रोबॉयोटिक खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में 1 टेबलस्पून मिसो फर्मेन्टेड राई, बींस, चावल या जौ आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह लैक्टोबैसिलस और बिफिडस बैक्‍टीरिया का अच्छा स्त्रोत है। इस प्रोबायोटिक सूप को पीने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकता है। ऐसे में बीमारियों से बचे रहने के लिए इसका सेवन जरुर करना चाहिए। 

Image result for miso soup,nari

अचार

खाने में खट्टे-मिठे स्वाद वाला अचार अपने अंदर कई गुण समाएं हुए है। यह प्रोबायोटिक्‍स का एक मुख्य आहार है। ऐसे में इसका रोजाना खाने के साथ सेवन करने भोजन पचाने में मदद मिलती है। आप इसे बाजार से या खुद घर पर बना कर भी खा सकते हैं। 

Image result for Mango pickle,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static