ईशा की इंगेजमेंट पार्टी में मांगे कपड़े पहन कर पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 11:54 AM (IST)

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुईं। इटली में सगाई का सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला, जिसमें गिने-चुने सितारे शामिल हुए।

पार्टी में प्रियंका ने मांग कर पहने कपड़े
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक के साथ सगाई अटेंड करने पहुंची।  हाल में ही प्रियंका से जुड़ी एक खबर सामने आई है। एक वेबसाइट के अनुसार प्रियंका सगाई अटेंड करने लेक कोमो तो पहुंच गई लेकिन उनका लगेज वहां नहीं पहुंचा। सेलिब्रेशन के एक दिन बाद प्रियंका का लगेज पहुंचा। एेसे में सगाई के लिए प्रियंका की सारी प्लानिंग फेल हो गई। प्रियंका के सामने एक समस्या आ गई कि वह पार्टी में क्या पहनकर जाएगी। इस सिचुएशन में उन्होंने अपने करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा की मदद ली। 

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने की मदद

फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका के लिए ड्रैंस अरेंज करवाई। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई में पहुंचे सभी सेलेब्स के पास एक्सट्रा आउटफिट्स थे। इस सिचुएशन में प्रियंका को इनमें से किसी एक आउटफिट को पहनना पड़ा। 

प्रियंका ने पहना अपनी फ्रैंड का आउटफिट
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@priyankachopra is all set for #ishaambani engagement at italy #priyankachopra #manishmalhotrasaree #narikesari #bollywood #actress #ishaambaniengagement #ambaniwedding #mukeshambani

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Sep 21, 2018 at 10:41am PDT

ईशा की सगाई में प्रियंका ने अपनी फ्रैंड का आउटफिट पहना, जोकि मनीष मल्होत्रा ने सिलेक्ट किया था। एेसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रियंका ने क्रीम कलर की जो साड़ी सगाई में पहनी थी उसे भी क्या उन्होंने किसी से मांगा था?

 


 

Content Writer

Priya dhir