प्रियंका की तरह वेडिंग रिसेप्शन पर पहने पेस्टल लहंगा

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 09:44 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल रात मुंबई में शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। ग्रैंड पार्टी बांद्रा में बने होटल ताज लैंड्स एंड में हुई। पार्टी के दौरान देसी गर्ल प्रियंका पति निक का हाथ थामे स्टेज पर पहुंचीं। 

अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में प्रियंका 

पार्टी में प्रियंका डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने क्रीम-व्हाइट फुल-स्लीवर्स लेस ब्लाउज के साथ स्कर्ट वियर की थी।

उनकी स्कर्ट पर एम्बॉइडरी की हुई थी। आउटफिट के साथ प्रियंका ने गले में नेकलेस पहना था। कर्ली हेयर और मिनिमम मेकअप पीसी की लुक को पूरा कर रहे थे। वहीं उनके पति निक जोनास ब्लैक सूट में दिखे।

पार्टी में दोनों ने किया जमकर डांस 

प्रियंका-निक ने पार्टी में खूूब एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। प्रियंका निक के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ranveer and Deepika Dancing With Priyanka on Gallan Goodiyaan ♥️ - — ديبيكا ورانفير يرقصون مع بريانكا ونيك في حفل استقبالهم ♥️ - — #deepikapadukone #ranveersingh #deepveer @priyankachopra @deepikapadukone @ranveersingh

A post shared by ᴅᴇᴇᴘᴠᴇᴇʀ (@deepveer.video) on Dec 20, 2018 at 11:33am PST

यही नहीं, प्रियंका-दीपिका और रणवीर तीनों एक-साथ आए और उन्होंने जमकर डांस किया। दीपिका-प्रियंका ने पिंगा गाने पर डांस किया। प्रियंका-निक-रणवीर ने गल्ला गुड़िया पर डांस किया। इस गाने पर निक बॉलीवुड स्टेप्स करते दिखाई दिए। 
 

Content Writer

Priya dhir