बेटी के घर आने का इंतजार कर रही प्रियंका, निक की गोद में दिखी नन्ही परी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 03:15 PM (IST)

 बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और मशहूर सिंगर निक जोनस एक नन्ही परी के माता- पिता बन गए हैं। दोनों ने हाल ही में ये गुडन्यूज शेयर करते हुए बताया कि- सेरोगेसी की मदद से उनके यहां बेटी का जन्म हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि 12 हफ्ते पहले पैदा होने के चलते बच्ची को अस्पताल में ही रखा गया है।

'डेली मेल' की रिपोर्ट के हवाले से ये खबर सामने आई है,  प्रियंका या उसके परिवार की तरफ से अभी इस बात की कोई  पुष्टि नहीं की गई है। खबरों की मानें तो  फिलहाल न्यू बोर्न बेबी और सरोगेट मां कैलिफॉर्निया के एक अस्पताल में है। क्योंकि बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था लेकिन प्री-मैच्योर डिलीवरी के चलते उसका खास ध्यान रखा जा रहा  है।


खबरें तो यह भी है कि बच्ची को जन्म देने वाली महिला की यह पांचवी सरोगेसी है। प्रियंका और निक ने सरोगेट मां का बहुत ध्यान रखा है और वह अभी उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं। इस सब के बीच निक की एक बच्चे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर अलग- अलग दावे किए जा रहे हैं।

कई लोगों को लग रहा है कि निक की गोद में दिख रहा बच्चा उनका है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। दरअसल यह निक की थ्रोबैक फोटो है, जिसमें वह लिटिल बेबी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha