प्रियंका को है Falguni Shane Peacock पर भरोसा, हर बार उनके डिजाइनर आउटफिट में लगी बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 11:43 AM (IST)

डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उनके कलेक्शन में बेहतरीन लहंगे व साड़ी के अनोखे डिजाइन से लेकर स्टाइलिश गाउन तक, सब कुछ है। इस डिजाइनर जोड़ी के कलेक्शन में ना सिर्फ  ब्लिंग का भरपूर एलिमेंट देखने को मिलता है ब्लकि इनका कलर-कॉम्बिनेशन और डिजाइन भी कमाल का होता है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने सिनेमा के सबसे बड़े अकाडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए प्रियंका चाेपड़ा का आउटफिट डिजाइन किया था।  प्री ऑस्कर इवेंट में देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत आउटफिट कैरी किया था, जो बेहद ही Attractive था।

PunjabKesari
व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट में व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर की है। फर जैकेट ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। साथ में Bulgari की क्लासी ज्वैलरी उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रही थी।   

PunjabKesari
फाल्गुनी और शेन पीकॉक के इंस्टाग्राम पेज से एक स्टोरी भी शेयर की गई है, जिसमें  प्रियंका के ऑल ओवर लुक को दिखाने के साथ- साथ प्री ऑस्कर इवेंट की कुछ झलकियां भी दिखाई गई है। 

PunjabKesari
याद हो कि प्रियंका चोपड़ा पहले भी Falguni Shane Peacock India पर भरोसा कर चुकी है। उन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी को यादगार बनाने के लिए ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसे इस डिजाइनर जोड़ी ने ही तैयार किया था। 

PunjabKesari
इस खूबसूरत लहंगे पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क देखने लायक था। फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के इस लहंगे को बनने में 12 हज़ार घंटे लगे हैं, मतलब तकरीबन डेढ़ साल। 80 कलाकारों ने मिलकर इस लहंगे पर मिलियन्स क्रिस्टल सजाए थे। आज भी लोग प्रियंका का यह लुक भूल नहीं पाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static