प्रियंका की ड्रेस देख हैरान हुए लोग, कहा- मत भूलों अपने संस्कार

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 12:14 PM (IST)

बॉलीवुुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ ग्रैमी अवॉर्ड 2020 रेड कार्पेट पर दिखाई दी। जिसकी फोटो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। रैड कार्पेट पर अपने जलवा बिखेरते हुए प्रियंका और निक ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रोर्ल्स लगातार प्रियंका की ड्रोस पर ट्रोल कर रहे है।  

रेड कार्पेट पर प्रियंका काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही थी। प्रोग्राम के दौरान प्रियंका ने डीप नेक लाइन का व्हाइट गाउन पहना है। जिसके साथ मैचिंग डायमेंट इयररिंग्स पहने है और बालों को खुला छोड़ा है। वहीं निक ने गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ है। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-This guy. #Grammys2020' । 

सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रिंयका की इस ड्रेस को देखकर उसका ट्रोल कर रहे है और अपनी भड़ास निकाल रहे है। कमेंट करते हुए यूजर्स डरावना, बेकार, और गंदा ड्रेस बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि निराशाजनक ... इससे अच्छा तो बॉलीवुड में आने के दौरान बेहतर कपड़े पहनती थीं प्रियंका चोपड़ा। वहीँ एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद ऐसा ही होता है।  एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए कहा कि- ड्रेस अच्छी तो हैं लेकिन आप डरावनी लग रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स को प्रियंका की यह ड्रेस काफी पसंद आ रही है। 

बता दें इससे पहले भी प्रियंका अपनी ट्र्रांसपेंरट ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल हुई थी। 

Content Writer

khushboo aggarwal