शाहिद संग अपने रिश्ते पर पहली बार बाेली प्रियंका, देसी गर्ल के घर तौलिये में पकड़े गए थे ''कबीर सिंह''

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 10:35 AM (IST)

देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा  इन दिनाें अपने बयानों काे लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खुद को इंडस्ट्री में कॉर्नर किए जाने वाले बयान के बाद अब प्रियंका ने अब अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा की है। पहली बार है जब उन्होंने शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। कुछ सालों पहले दोनों की मोहब्बत के किस्से हर किसी की जुबां पर थे। 


इन दोनों के रिलेशनशिप की बात तब सच हुई थी जब प्रियंका चोपड़ा के घर पर इनकम टैक्स ऑफिसर ने शाहिद कपूर को टॉवल में देखा था। हालांकि इस घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा- बॉलीवुड में उनके कभी दोस्त नहीं रहे,  उनके बहुत कम दोस्त हैं और वह उन्हें करीब से देखती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि इसलिए वह इंडस्ट्री के किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं। 


इस दौरान प्रियंका चोपड़ा से पूदा गया कि उन्होंने शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी मना क्यों नहीं किया है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मेरे मना करने से अफवाहें झूठी तो नहीं हो जाएंगी।’ इस बयान के बाद लोगों ने मान लिया है कि शाहिद और  शाहरुख के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें सही थी। 


बता दें कि 2009 में फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। इस बात पर मुहर तब लगी जब प्रियंका के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा। इनकम टैक्स ऑफिसर जब वहां पहुचे तो दरवाजा शाहिद कपूर ने ही खोला था हैरानी की बात यह थी कि उस समय शाहिद कपूर तोलिए में लिपटे हुए खड़े थे। इसके बाद प्रियंका ने खुद माना था कि शाहिद वाकई में उनके घर आए थे, क्योंकि वे उनके घर से सिर्फ 3 मिनट की दूसरी पर रहते थे और उस समय उनके सबसे करीबी दोस्त थे। 


उस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा था कि किसी महिला को लेकर ऐसा कुछ लिखना एक तुच्छ बात है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वे अपने पैरेंट्स के साथ रहती है। खबरों तो यह भी आने लगी थी कि प्रियंका और शाहिद एक प्राइवेट पार्टी में सगाई भी कर ली है, लेकिन कुछ समय के बाद उनका रिश्ता टूटने की खबर भी सामने आ गई थी। 
 

Content Writer

vasudha