मुंबई पहुंचते ही  प्रियंका ने किया नमस्ते, नाभि में जड़े हीरों ने खींचा सबका ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 07:45 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सफेद को-ऑर्ड सेट में उनका अलग ही लूक देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका ने नमस्ते के साथ लोगों का स्वागत किया और फिर पपाराजी का हाल- चाल जानते हुए उन्हें यह भी  बताया कि वह अभी दो दिन इंडिया में ही हैं।

PunjabKesari
एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए प्रियंका ने पपाराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और हालचाल पूछा। इसके बाद वह फिर से उन्हें नमस्ते कहकर अपनी कार में बैठ गईं। इस दौरान लोगों का ध्यान गया उनकी नाभी पर, जिसमें दो डायमंड स्टड लगे हुए थे। प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करते हुए कैप और सनग्लासेस पहने हुए थे। बताया जा रहा है कि वह  अपने किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में यहां आई हैं।

PunjabKesari

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘द ब्लफ़’ की शूटिंग पूरी की और एक तस्वीर शेयर की। फिल्म के रैप-अप की एक झलक में निक जोनास, मालती मैरी और उनकी मां मधु चोपड़ा और फिल्म के कलाकार शामिल हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' में अभिनेता कार्ल अर्बन भी हैं।

PunjabKesari
वहीं  एक दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में अपना बॉलीवुड सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह  बफर् से ढ़की जमीन पर खुशी से घूमते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘क्रेन्स मोंटाना, एल्प्स, स्विट्जरलैंड में अपने बॉलीवुड सपनों को साकार करते हुए।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static