Delhi Reception: डिजाइनर फाल्गुनी-शेन पीकॉक के आउटफिट्स में दिखें प्रियंका-निक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 09:54 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीति रिवाजों से शादी की। पहली शादी क्रिश्चियन रिवाज से 1 दिसंबर को हुई तो दूसरी शादी 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज़ से हुई थी। कल दिल्ली के ताल पैलेस होटल में प्रियंका-निक ने अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया, जिसमें परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 

प्रियंका ने पहना व्हाइट लहंगा

प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक का व्हाइट थ्रेड वर्क लहंगा वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mr and Mrs Jonas at their Wedding Reception @priyankachopra @nickjonas #Priyankanick #PriyankaChopra #nickyankawedding #Bollywood #NariKesari

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 4, 2018 at 7:09pm PST

लहंगे के साथ उन्होंने मल्टी लेयर डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स वियर किए। इसी के साथ उन्होंने हेयरबन बनाया था और बालों में फूल लगाए हुए थे। वहीं प्रियंका के पति निक ब्लैक सूट में नजर आए। उनका यह आउटफिट भी डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था।  

 

पार्टी में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रियंका-निक की रिसेप्शन में पहुंचे और कपल को बधाई दी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

PM Narendra Modi wishes the couple on their wedding #nickyankawedding #pmnarendramodi #bollywoodactress #PriyankaChopra #nickjonas #wedding #NariKesari

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 4, 2018 at 8:44am PST

उन्होंने प्रियंका और निक को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दिया।

 

ट्रेडीशनल लुक में दिखें विदेशी लोग 

प्रियंका के ससुराल वाले रिसेप्शन में भी ट्रेडीशनल लुक में दिखें। प्रियंका की सास डेनिस जोनस पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने पीच कलर का लहंगा पहना था। 

मुंबई में होगी ग्रैंड रिसेप्शन 

खबरों के मुताबिक प्रियंका-निक मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं है। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में बॉलीवुड की फेमस हस्तियां शामिल होगी। 

Content Writer

Priya dhir