निकयंका की ग्रैंड संगीत सेरेमनी, अबु जानी संदीप खोसला की ड्रेस मेें दिखा ग्लैमर जोड़ा

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 01:48 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ 1 दिंसबर को क्रिश्चियन वेडिंग की। सूत्रों की मानें तो उम्मेद भवन में शादी का समारोह चल रहा है। 30 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी रखी गई।

प्रियंका ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें

प्रियंका ने कल सोशल मीडिया पर अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा,'इसकी शुरुआत ज़ोरदार गानों और दोनों परिवारों के बीच डांस कॉम्पटिशन से हुई, जो कि प्यार का जश्न मनाने का तरीका है। निक और मैं संगीत का इंतज़ार कर रहे थे, शादी से पहले की एक और रस्म... और देख लीजिए कि हरेक पक्ष ने क्या किया है। क्या ज़बर्दस्त परफ़र्मेंस थी। हर परिवार अपनी कहानी डांस और गानों के ज़रिए कह रहा था, जिसमें ढेर सारी मस्ती और प्यार शुमार था। हम इस शाम को हसीन बनाने के पीछे की गई कोशिशों के लिए आभारी रहेंगे। हमारे परिवारों और दोस्तों के लिए नयी ज़िंदगी की बेहतरीन शुरुआत है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It all began as a fierce song & dance competition between the families but ended, as always, as a huge celebration of love. Nick and I were looking forward to the Sangeet (musical evening), another pre wedding ritual.. and to see what each side had put together. And what a performance it was. Each family telling our stories through song and dance, filled with lots of laughter and love. We were both filled with gratitude for the effort, the love and the laughter and will carry the memories of this special evening for the rest of our lives. It is an amazing start to a lifetime of togetherness for our families and friends...#grateful @nickjonas 📹/📷: @calebjordanlee @josevilla @josephradhik

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Dec 2, 2018 at 4:57am PST

डिजाइनर साड़ी में दिखीं प्रियंका

संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आए। दोनों ने डिजाइनर जोड़ी अबु जानी संदीप खोसला का आउटफिट पहना था। प्रियंका ने सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी।वहीं निक ब्लू ट्रेडीशनल आउटफिट में दिखें। 

बता दें कि प्रियंका-निक ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी अबु जानी संदीप खोसला के ही डिजाइनर कपड़े पहने थे। 

अब्बू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में दिखें निक ब्रदर्स

प्रियंका की शादी में विदेशी लोग भी देसी लुक में नजर आए। निक के भाईयों ने डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के आउटफिट्स वियर किए थे। 

मां मधु चोपड़ा के साथ जमकर नाची प्रियंका 

संगीत सेरेमनी में प्रियंका की मां मधु ने भी अपने डांस से कहर ढाया। मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका संग जमकर डांस किया। 

देसी रंग में रंगे विदेशी मेहमान

प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी में विदेशी लोग भी देसी रंग में रंगे दिखें।

विदेशी मेहमानों ने हिंदी गानों पर जमकर डांस किया। 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी प्रियंका चोपड़ा के साथ थिरकती नजर आईं। 

 

Content Writer

Priya dhir