6 महीने तक सिर्फ मैसेज पर बात करते थे प्रियंका-निक, खुद बताई अपनी लव स्टोरी - Nari

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 11:43 AM (IST)

आजकल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी हर किसी की जुबान पर चढ़ी हुई है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को विदेशी मुंडा इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया। एेसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि उनकी लव स्टोरी शुरू कैसे हुई। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ। पहली बार निक ने अपनी लव स्टोरी के बारे में एक टीवी शो पर बताया।

 

आइए जानते हैं, निक और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी उन्हीं की जुबानी।

 

1. कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी मुलाकात

चैट शो 'द टुनाइट शो' में निक जोनस ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा, 'हमारी मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। शुरूआती 6 महीने तक हम सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही बात करते थे।' 

 

 

2. 6 महीने बाद पहली बार मिले

निक ने कहा,'6 महीने के बाद हम पहली बार मिले। 2017 में हम मेट गाला के रेड कार्पेट पर चले थे। उसकी वक्त हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर धीरे-धीरे हम एक-दूसरे से मिलने लगे। हमारी मुलाकातों को मीडिया वालों ने डेट का नाम दे दिया जबकि तब तक हमारे बीच एेसा कुछ नहीं था।' 


आगे वह कहते हैं, 'लगभग पांच महीने पहले ही हमने हमारी दोस्ती को एक रिश्ते में बदलने का फैसला किया। मुझे लगा कि ये जल्दी है लेकिन हम दोनों जानते हैं यह सही है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

“We thought we were being coy and now we’re engaged so the story just wrote itself” 😂 Nick talks about Priyanka + she’s in the audience 💕 #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on Sep 7, 2018 at 9:29pm PDT

 

3. शादी के लिए यहां किया था प्रपोज

मीडिया में आई खबरों की मानें तो  निक ने प्रियंका को  न्यू जर्सी में कजिन की मैरिज पर प्रोपज किया था। इसके बाद निक ने प्रियंका के 35 वां बर्थडे पर उनके साथ सगाई कर ली। 

 

4. प्रियंका को पसंद है प्रिक

जब टीवी के होस्ट जिमी ने शादी के बाद दोनों के निक नेम के बारे में पूछा तो ऑडियंस में बैठी प्रियंका चोपड़ा ने चिल्लाते हुए कहा-प्रिक। हालांकि निक को यह नाम बिल्कुल भी पसंद नही है। 
 

Content Writer

Nisha thakur