पति निक के साथ ग्लैमरस लुक में दिखी प्रियंका, पहनी लाखों की ड्रेस

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 11:06 AM (IST)

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपनी ग्लैमरस लुक से सबका दिल जीतने वाले बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ छुट्टियां एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। भारत में अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइटर की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका अमेरिका में है और उनकी सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही है। 

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजलिस के एक सलून से बाहर आती हुई दिखाई दी। इस दौरान प्रियंका ने स्लिट ड्रेस के साथ ओवर कोट और निक ने चेक्स शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था। प्रियंका की बारोको रोडियो प्रिंट वाली इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 20 हजार के करीब बताई जा रही है। 


बता दें इससे कुछ पहले भी प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल का शिकार हुआ थी क्योंकि प्रियंका  Kukhareva की ट्रांसपेरेंट ड्रेस वियर की थी। जो लोगों को बिल्कूल भी पसंद नहीं आई और वह ओप्स मूवमेंट का शिकार होते हुए भी बची। फिलहाल इस ड्रेस को लेकर उनके फैंस भी मिलजुले ही कमेंट कर रहे है। 

वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह द स्काय इज पिंक में दिखाई दी थी तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal