प्रियंका ने LA में रखी ऑस्कर Nominated फिल्म की स्क्रीनिंग, एक्टर्स के साथ शेयर किए अपने Experience

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 11:21 AM (IST)

बॉलीवुड की डेसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैंस को दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज फैंस को काफी अच्छा लगता है। एक्ट्रेस भले ही भारत से दूर हैं लेकिन अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने ऑस्कर अवॉर्ड के नाम घोषिच होने से पहले एलए में लास्ट फिल्म शो की स्क्रीनिंग की मेजबानी की है। इस लिस्ट में गुजराती फिल्म 'छेलो शो या लास्ट फिल्म शो' के आगामी ऑस्कर में भारत की ओर से जगह बनाई है। इस अवॉर्ड में पाकिस्तान के जॉयलैंड समेत 14 खिताब भी शामिल हैं। इस स्क्रीनिंग इवेंट के दौरान प्रियंका ने गुजराती फिल्म के एक्टर भाविन रबारी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रियंका ने फिल्म और सिनेमा के लिए लोगों के प्यार के बारे में भी बात की। 

फिल्म की  टीम को प्रिंयका ने किया एलए में आमंत्रित 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लास्ट फिल्म शो की टीम को एलए में आमंत्रित किया और अपने एलए होम में फिल्म की स्क्रीनिंग को होस्ट किया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर निर्देशक पान नलिन और मुख्य एक्टर भाविन रबारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शामिल हुए निर्माता डेविड डबिन्सकी ने इस स्क्रीनिंग की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान प्रियंका ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। प्रियंका इस दौरान पुरानी यादों में चली गई और सिनेमा देखने के बारे में कुछ किस्से भी साझा किए। शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म के लीड एक्टर भाविन प्रियंका के रुप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एकत्रित लोगों के सामने बात भी की। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DAVID DUBINSKY (@daviddubinsky)

लास्ट फिल्म शो के अलावा ऑस्कर में शामिल अवॉर्ड्स 

लास्ट फिल्म शो के अलावा फेमस ऑस्कर ट्रॉफी में अन्य 14 खिताब भी शामिल हैं 'अर्जेंटीना', '1985 (अर्जेंटीना)', 'डिसीजन टू लीव' (दक्षिण कोरिया), 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' (जर्मनी), 'क्लोज' ( बेल्जियम), 'द ब्लू काफ्तान'(मोरक्को), 'बार्डो', 'फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑप ट्रूथ' (मेक्सिको), 'काहिरा कॉन्सपिरेसी'(स्वीडन), 'कोर्सेज' (ऑस्ट्रिया), 'ईओ'(पोलैंड), 'होली स्पाइडर' (डेनमार्क), 'जॉयलैंड' (पाकिस्तान), 'द क्विट गर्ल' (आयरलैंड), 'रिटर्न टू सियोल' (कंबोडिया) और 'सेंट ओमर' (फ्रांस)। 


वहीं अगर बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 में अमेरिका में रिलीज होगी। इसके अलावा वह अमेजोन प्राइम की फिल्म 'सिटाडिल' 'Citadel' में भी दिखेंगी। यह फिल्म रुसो ब्रदर्स द्वारा डॉयरेक्ट की गई है। 


 

Content Writer

palak