प्रियंका हुई अपने ही पालतू डॉगी की वजह से परेशान, फैंस लगे हंसने

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 02:25 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  की बहुत सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कभी उनके परफेक्ट फैशन स्टाइल तो कभी उनके और निक जोनस को लेकर कई फोटोज सामने आती रहती है। मगर इस बार उनके साथ कोई और नहीं उनकी पालतू डॉगी की तस्वीरें वायरल हो रही है। वो किसी इवेंट के लिए न्यूयॉर्क में पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनका डायना भी था। इस दौरान डायना ने उन्हें बहुत परेशान किया। फैंस यह तस्वीरें देख कर हंसने लगे। 

इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था और उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं।

इस दौरान प्रियंका व्हाइट मिडी फ्लोरल ड्रेस में नजर आई.वो हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही है।

उनका डॉग भी उनकी तरह फेमस और मशहूर है। लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते है। तस्वीरों से साफ पता लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालना मुश्किल हो रहा था। 

प्रियंका पहले भी देना को घुमाते हुए नजर आ चुकी है। प्रियंका स्काई ब्लू कलर के आउटफिट में बहुत स्टनिंग दिख रही थी। बतादें की प्रियंका को जानवरों से बहुत लगाव है। वो उनके हित के लिए कई बार आवाज उठा चुकी है। 

Content Writer

shipra rana