रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका, स्टनिंग लुक में आईं नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 12:40 PM (IST)

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्जन होटल में 77 वें गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड शो आयोजित किया गया। इस दौरान हॉ़लीवुड के सभी स्टार्स ग्लैमरस लुक में पहुंचे। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ अपने पति निक जोनस के साथ काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दी। 

शो के दौरान प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने Vivienne Westwood के कलेक्शन का ऑफ शोल्डर पिंक कलर गाउन पहना था। लुक को पूरा करने के लिए साथ में खूबसूरत डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए। इसके साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक के साथ बालों को खुला छोड़ा। वहीं निक ने ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

वहीं प्रियंका ने अपनी यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जो कि उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की गई है। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal