प्रियंका की बेटी मालती भी रंगी रामलला की भक्ति के रंग में, मां के साथ लगाया जयकारा

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 01:13 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को  बेटी मालती के साथ अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दो साल की मालती के क्यूट अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। वह अपनी मां के साथ भक्ति के रंग में रंगी दिखाई। इस छोटी सी बच्ची को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे कितने अच्छे संस्कार दिए जा रहे है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति,  बेटी और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर गईं। देसी गर्ल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें  सांझा कर लिखा-, "जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।" इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें मालती की बातें सुन लोग गदगद हो गए।


इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए मंदिर की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। प्रियंका कैमरे के सामने मालती को अयोध्या बोलना सिखाती हैं वह भी अपनी मां को कॉपी करते हुए अयोध्या बोल देती है। वहीं मंदिर में चल रही हवा से बचाने के लिए  प्रियंका ने अपनी लाडली को पल्लू से ढक रखा है। 


पीली साड़ी पहने प्रियंका और कुर्ता-पायजामा पहने निक ने मंदिर में पूजा करने के बाद तस्वीरें खिंचवाई। प्रियंका और निक ने मंदिर के पुजारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। जनवरी में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह उनकी यह पहली यात्रा है। राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और ऋषभ शेट्टी सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था।
 

Content Writer

vasudha