बहन Parineeti की शादी में शरीक नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा! पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 03:35 PM (IST)

इन दिनों हर तरफ बस परीणीति और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की ही चर्चा है। शादी के वेन्यी सज कर तैयार है, अब बस इंताजर है कि कब राघव और परी यहां पर सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाएंगे। बता दें राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में बेहद ही ग्रैंड स्टाइल में पंजाबी वेडिंग होने वाली है, जिसमें परी और राघव का पूरा परिवार हिस्सा लेगा। इस बीच खबरें आ रही हैं कि बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं आ पाएंगी। 

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर दी परिणीति को बधाई

हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहना की शादी में नहीं पहुंच पाएंगी। दरअसल एक्ट्रेस ने एक परी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ में ड्रिंक है और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल। एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन लिखा है- 'मुझे आशा है कि आप अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगे जैसे आप हमेशा रहते हो, मैं हमेशा आपके लिए ढे़र सारे प्यार की कामना करती हूं। नए शुरुआत के लिए बधाई हो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।'  इस पोस्ट के बाद से कहीं न कहीं ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस अपनी बहन की शादी में नहीं आने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से घर की शादी में ही नहीं शामिल हो पा रही हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी इस शादी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इस खबर से अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के भारत आने के इंतजार में बैठे फैंस काफी निराश हैं।


सगाई में शामिल होने दिल्ली आई थी प्रियंका

इसी साल मई के महीने में परी ने राघव के साथ दिल्ली में सगाई की थी, तो प्रियंका ने अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालते हुए एक शाम के लिए दिल्ली आई थीं और इवेंट का हिस्सा बना थीं। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा जरूर उदयपुर पहुंच चुकी हैं शादी में शरीक होने। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur