धक-धक गर्ल पर अब बायोपिक नहीं बनाएगी प्रियंका चोपड़ा, माधुरी ने कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:18 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरिज 'द फेमगेम' के सीजन वन को लेकर चर्चा में हैं। मगर, हाल ही उन्होंने फैंस के साथ एक ऐसी न्यूज शेयर की है, जिससे फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, साल 2017 में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने घोषणा की थी वो माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित एक अमेरिकी कॉमेडी श्रृंखला बनाएगी।

मगर, अब प्रियंका उस शो को नहीं बनाएंगी। हाल ही में माधुरी जी ने बताया कि अब प्रियंका ऐसी कोई सीरिज नहीं बना रही हैं। इस सीरिज को 'द फेम गेम' का निर्देशन करने वाले श्री राव द्वारा लिखित और निर्देशित किया जाना था। यह शो अमेरिकी बॉलीवुड में माधुरी के जीवन पर आधारित होना था, जब उन्होंने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया और डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली।

 

मगर, अब यह सीरिज अब नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि शो से जुड़ी चर्चाएं चल रही थीं और श्री राव ने स्क्रिप्ट पर भी काम किया था। हालांकि, इसे मंजूरी नहीं मिली। उन्होंने कहा, "हम इसे पिच करने की कोशिश कर रहे थे और 'द फेम गेम' के निर्देशक श्री राव, जिन्होंने शो की कहानी लिखी है, उस प्रोजेक्ट से भी जुड़े थे लेकिन कभी-कभी चीजें काम करती हैं और कभी-कभी नहीं। हमने कोशिश की उस सिटकॉम को मंजूरी दिलवाने की लेकिन बात नहीं बनी।"

इसके अलावा, इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शो उनकी आत्मकथा नहीं थी बल्कि एक पार्ट फिक्शन, पार्ट रियलिटी सीरीज थी, जो उनके डेनवर चले जाने के बाद उनके जीवन के कुछ एग्जामपल पर रोशनी डालती है, जहां कोई उन्हें नहीं जानता था। हालांकि, माधुरी ने कंफर्म किया कि अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह हो गया है और हम अब इस पर काम नहीं कर रहे हैं।"

 

इसी बीच, माधुरी ने हाल ही में द फेम गेम के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है जिसमें संजय कपूर और मानव कौल भी हैं। माधुरी के फैंस उन्हें पर्दे पर वापिस देखने के लिए उत्सुक थे क्योंकि उन्होंने उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म कलंक में देखा था।

Content Writer

Anjali Rajput