सालगिरह से पहले प्रियंका ने दिया निक को गिफ्ट, घर आया नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 12:16 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना ढंका बजाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना अनोखा अंदाज़ दिखाकर सुर्ख़ियां बटौर ही लेती हैं। 1 दिसंबर को प्रियंका की वेडिंग एनिवर्सरी भी है, पिछले साल उन्होंने रॉकस्टार निक जोनास से शादी की
थी।

इस बार वह पति को एडवांस गिफ्ट देकर लाइमलाइट में आ गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल प्रियंका के घर में एक एक नन्हा मेहमान आ गया है, जिसकी वीडियो पीसी ने अपने सोशल अकाऊंट पर शेयर की है। 

इस वीडियो में निक सोते हुए नज़र आ रहे हैं, उसी समय प्रियंका उन्हें जगाकर इस नन्हे मेहमान से मिलवाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फैमिली मेंबर की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास ने गिनो जोनास नाम के एक जर्मन शेफर्ड डॉग को अपने परिवार में शामिल किया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के पास पहले से ही डायना चोपड़ा नाम की एक डॉग है।

Content Writer

Vandana