प्रियंका ने पहना 75 फीट लंबा वेल, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा हैं मजाक

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 10:43 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी खूब चर्चा में हैं। जहां प्रियंका का रेड वेडिंग लहंगा करोड़ों स्पार्कली क्रिस्टल से जड़ा था, वहीं उन्होंने व्हाइट गाउन के साथ 75 फीट लंबा वेल पहना था। जहां कुछ लोगों ने प्रियंका के दोनों ब्राइडल लुक की चर्चा की, वहीं कुछ प्रियंका के ओवर साइज वेल से नाखुश दिखें। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके गाउन के वेल का जमकर मजाक उड़ रहा हैं।

प्रियंका के गाउन वेल पर बने फनी मीम्स

जी हां, प्रियंका के वेडिंग गाउन के 75 फीट लंबे वेल का फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जमकर मजाक उड़ रहा है। यूजर्स प्रियंका के गाउन के साथ लंबे वेल की कई चीजों से तुलना कर रहे हैं। 

चलिए देखते है सोशल मीडिया पर प्रियंका के गाउन वेल को लेकर क्या-क्या मीम्स वायरल हो रहे हैं।


ट्विटर एक यूजर ने कहा कि प्रियंका की वेडिंग ड्रेस वेल दूसरी ग्रेड के बच्चों की जिम क्लास जैसी लग रही है।

इसके अलावा कोई मुंबई इसे के फ्लैट से तुलना करना रहा है तो कोई इसे मच्छरदानी अन्य आदि बता रहा है।

क्रिकेट पिच से हुई तुलना

एक यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा के 75 फीट लंबे गाउन से क्रिकेट पिच को कवर करते ग्राउंडसमैन।'
 

Content Writer

Sunita Rajput