पति निक को 'किस' करते ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 09:30 AM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मों से ज्यादा इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। प्रियंका कुछ दिन पहले ही निक के साथ विदेश गई है। लंदन में प्रियंका ने  ससुरालवालों के लिए शानदार डिनर रखा था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर 

प्रियंका ने हाल  में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह निक को किस कर रही है।  तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'दुनिया के सबसे स्टाइलिश आदमी को किस करके खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा ऐसे ही स्टाइलिश रहना।'
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Honoured to be kissing the most stylish man on the planet.. may the style Gods always shine down upon u my love 🤣😜😂 #gqmoststylishman @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 23, 2018 at 8:16am PST

लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक

प्रियंका का इस तस्वीर को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

एक यूजर ने लिखा- 'मां बच्चे को प्यार कर रही है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- हर मां को लगता है कि उसका बेटा हैंडसम है।

एक और यूजर ने लिखा- प्रियंका तुम्हारी दूसरी शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं। 

बता दें कि प्रियंका ने इसके अलावा भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह फैमिली के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रही है। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love you family #famjam #christmaseve

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 24, 2018 at 7:11am PST

Content Writer

Priya dhir