मैंने कई एक्‍टर्स को डेट किया, सभी थे ग्रेट...प्रियंका चोपड़ा ने बताया किस कारण हुए उनके ब्रेकअप

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 04:20 PM (IST)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने किसी ना किसी बयान को लेकर चर्चा में आ ही जाती है। बॉलीवुड की पॉलिटिक्स को लेकर कई बड़े खुलासे करने के बाद अब प्रियंका ने अपने पुराने रिश्तों पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि  कैसे पिछले रिश्तों में उन्होंने खुद को 'डोरमैट' की तरह महसूस किया और वह किस दर्द से निकली है। 


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं। प्रियंका ने कॉल हर डैडी पोडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में अपने सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स को ग्रेट बताया, इसक साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनके ब्रेकअप काफी खराब लेवल पर हुए हैं। 


यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान प्रियंका का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। अब उन्होंने खुद को 'सीरियल मोनोगैमिस्ट' बताते हुए कहा कि- "मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही, बीच में कुछ गैप नहीं लिया। मैंने इस दौरान उन एक्टर्स को डेट किया, जो मेरे को-स्टार हुआ करते थे। मैं सोचती थी कि मुझे इस बात का अंदाजा था कि रिलेशनशिप कैसा होना चाहिए, और मैं उसकी तलाश करती रही। जो लोग मेरी जिंदगी में आए, उन्हें अपने 'रिलेशनशिप के आइडिया' में फिट करती रही"।


प्रियंका आगे कहती हैं कि-  जिन भी लोगों को मैंने डेट किया, वह सभी शानदार थे। हां, शायद मेरे ब्रेकअप खराब लेवल पर हुए, पर जिन लोगों को मैंने डेट किया, वे सभी वंडरफुल थे। उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए कहा- "मैं सचमुच एक डोरमैट की तरह बन जाती और फिर मैं ऐसा सोचती कि यह ठीक है क्योंकि, आप जानते हैं कि महिलाओं को इतने लंबे समय से यही बताया जाता रहा है कि हमारा रोल फैमिली को एक साथ जोड़ना है और जब आपका पति घर आए, तो उसे सहज महसूस कराना है"। 


प्रियंका ने अपने पति निक संग डेटिंग जर्नी पर भी बात की। उन्होंने कहा- "जब मैंने निक जोनस को डेट करना शुरू किया तो मैंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दो साल का गैप मारा, मैं खुद को समय देना चाहती थी और मैं यह जानने की कोशिश में लग गई कि मैंने हर बार रिलेशनशिप में क्या गलती की है"।  प्रियंका ने कहा - जब तक आप खुद को इंपॉर्टेंस नहीं देंगे कोई आपको कुछ नहीं समझेगा। 


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा  साल 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। प्रियंका और निक जोनस की एक बेटी मालती है, जिनका जन्म सेरोगसी के जरिए साल 2022 में हुआ है। प्रियंका भले ही अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ गई है, लेकिन उनकी बातों से यही लगता है कि वह पुरानी बातों को भूल नहीं पाई।
 

Content Writer

vasudha