प्रियंका ने 5 साल बाद बांधी भाई की कलाई पर राखी, छलका एक्ट्रेस का दर्द

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 02:06 PM (IST)

देशभर में 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। हर बार की बी-टाउन सेलेब्स में इस बार भी राखी के त्योहार की धूम देखने को मिली। बाॅलीवुड की हसीनाओं ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पांच साल बाद भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को राखी बांधी। 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दौरान की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह भाई सिद्धार्थ को राखी बांधती दिखाई दे रही है। वहीं सिद्धार्थ ने भी अपनी बहन को एक खास गिफ्ट दिया। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने फैंस के साथ शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

भाई के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, '5 साल बाद पहली बार रक्षाबंधन पर साथ। लव यू छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा। इसके साथ ही मेरे फौजी भाइयों को भी राखी की शुभकामनाएं। आप जहां भी हो प्यार और राखी भेज रही हूं। जल्द ही मेरे तोहफे की भी उम्मीद है।' 

वहीं अगर बात करें प्रियंका के लुक की तो इस दौरान वह व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर्स और न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

Content Writer

Bhawna sharma