नेपोटिज्म पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, कहा- मैं काफी रोई थी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 03:41 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे नेपोटिज्म के मुद्दे पर कई स्टार्स ने खुलकर बात की है। वहीं कुछ स्टार्स अभी चुप्पी साधे हुुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने नोपो़िज्म को लेकर खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने खुद के साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में भी खुलकर बात की है। 

मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'यहां पर हर तरह की चीजें हैं। स्टार किड्स पर परिवार के नाम पर जीने का दबाव होता है। हर स्टार की अपनी एक कहानी होती है। अपने समय में मुझे भी काफी कुछ झेलना पड़ा। एक फिल्म से मुझे बाहर कर दिया गया था। क्योंकि मेरी जगह निर्देशक से किसी दूसरे की सिफारिश की गई थी। तब मैं काफी रोई लेकिन फिर भी आगे बढ़ गई।' 

कई जिम्मेदारियां होती हैं

प्रियंका ने आगे कहा, 'जिन लोगों की सफलता की कहानी होती है, वे सब मुश्किलों को पार करते हुए आगे बढ़ जाते हैं।' एक्ट्रेस कहती है कि उन्होंने मैराथन रेस की तरह सेलेब्रिटिज की जिंदगी को देखा है। उनपर कई जिम्मेदारियां होती हैं। जब किसी सिलेब्रिटी की तबीयत खराब होती है तो उस दिन सेट पर काम करने वाले 300 लोगों को पैसे नहीं मिलते।

वहीं अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो बाॅलीवुड के बाद अब वह हाॅलीवुड में नाम कमा रही हैं। आखिरी बार प्रियंका फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म के साथ 3 साल बाद प्रियंका बॉलीवुड में वापसी की थी।

Content Writer

Bhawna sharma