5 साल की उम्र से अस्थमा की मरीज हैं प्रियंका, लक्षण जानें और रखें बचाव

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही ट्वीट कर बताया कि उन्हें 5 साल की उम्र से ही अस्थमा है। प्रियंका ने एक एड की शूटिंग को ट्वीट करके कहा कि कैसे अस्थमा भी उन्हें करियर की ऊंचाइयों पर जाने से नहीं रोक सका। अस्थमा होने के बावजूद वह सारा दिन अपने काम में बिजी रहती है।

क्या है अस्थमा?
अस्थमा सांस से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी में सांस की नली में सूजन आ जाती है। अस्थमा होने पर फेफड़ों पर दबाव महसूस होता है।

अस्थमा के लक्षण 
- सांस फूलना
- खांसी 
- छाती में कफ जमा होना
- सीने में जकड़न
- थकावट महसूस होना

कब आता है अस्थमा का अटैक
- मौसम बदलने पर 
-ज्यादा कसरत करने के बाद
- ठंड के मौसम में 
- धुआं इक्टठा होने पर
- बारिश के मौसम में

अस्‍थमा के कारण
- आनुवंशिकता
- तनाव
- वायु प्रदूषण
- खाने-पीने की गलत आदतें
- दवाएं
- स्मोकिंग

क्या खाएं?
- विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट वाले फल और सब्जियां 
- बादाम, अखरोट, मूंगफली, शकरकंद खाने से लाभ होता है
- रात को सोने से दो घंटे पहले हल्का भोजन लें

क्या न खाएं?
- प्रोट्रीन से भरपूर चीजें 
- फैट वाली चीजें कम खाए
- ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें
- ज्यादा नमक और तली हुईं चीजें न खाए
- अंडा खाने से अस्थमा की प्रॉब्लम बढ़ सकती है

इन बातों का रखें ध्यान 
- मुंह-नाक ढक कर ही घर की साफ-सफाई करें
- नियमित तकिए की सफाई करें
- पालतू जानवरों और पक्षियों के बालों से दूर रहें
- मौसम के बदलाव के समय एहतियात बरतें
- तनाव न लें


 

Content Writer

Priya dhir