रोमांटिक डेट पर निकले प्रियंका और निक, मां मधु चोपड़ा भी दिखी साथ

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:17 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। वह 25 साल के निक जोनास को डेट कर  रही हैं। निक जोनस इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत में हैं। दोनों को कल रात मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया है।

दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। डिनर डेट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बीनेशन चूज किया । लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट हिल और उसके साथ मैच करता हैंड बैग कैरी किया। रैड कलर का लिपशेड उनकी खूबसूरती ओर भी बड़ा रही थी। 

वहीं निक जोनस ने व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आए। बता दें कि निक और प्रियंका के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। वह मस्टर्ड कलर की साडी में नजर आई। 

Punjab Kesari