अकेले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, ऑल-व्हाइट लुक में दिखीं स्टनिंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 09:47 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल न्यूयॉर्क से वापिस इंडिया आ गई है। हाल में ही उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन उनके साथ व्वॉयफ्रैंड निक नहीं दिखाई दिए।

इस दौरान प्रियंका ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और व्हाइट जीन्स पहनी हुई थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। फुटवियर में उन्होंने प्वाइंटेड शूज वियर किए। मैट्रिक्स शेड्स और सिंपल हेयरस्टाइल प्रियंका के लुक को पूरा कर रहे थे। खबरों की मानें तो प्रियंका भारत फैमिली के साथ समय बिताने और सलमान खान के साथ अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरु करने आई है। 

आपको बता दें कि प्रियंका पिछले काफी समय से निक के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में है। कयास लगाए जा रहे है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 

Content Writer

Priya dhir