एक बार फिर व्वॉयफ्रैंड निक के साथ दिखीं प्रियंका
punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 02:56 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार व्वॉयफ्रैंड निक जानस के साथ नजर आ रही है। हॉलीवुड और बॉलीवुड में प्रियंका और निक के अफेयर की चर्चाएं हो रही है।
हाल में ही एक बार फिर प्रियंका को निक के साथ देखा गया। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक टॉप के साथ पीच कलर की प्रिंटेड स्कर्ट वियर की थी, जिसमें स्टाइलिश दिख रही थी। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेजर कैरी किया हुआ था। मैचिंग ब्लैक बैग प्रियंका की लुक को पूरा कर रहा था। मिनिमम मेकअप और खुले बाल में प्रियंका अच्छी लग रही थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक पेंसिल हील्स पहनी थी।
वहीं, निक जानस ने क्रीम टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स वियर की थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।