प्रियंका चोपड़ा की एक्सपेंसिव Shoe's कलैक्शन, कीमत कर देगी हैरान (See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 02:33 PM (IST)

आज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड में एंट्री लेने वाली देसी गर्ल प्रियंका किसी पहचान की मोहताज नहीं। प्रियंका ने केवल अपने बल पर यह मुकाम हासिल किया, बल्कि खुद पूरी तरह से बदल भी डाला। किसी साधारण सी दिखने वाली प्रियंका ने अपना जबरदस्त मेकओवर किया। आज प्रियंका का ड्रेसिंग स्टाइल अक्सर चर्चा में आ जाता है। ड्रेसिंग स्टाइल ही नहीं बल्कि प्रियंका का बैग्स व फुटवियर कलेक्शन भी काफी खास होता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको प्रियंका की बेस्ट फुटवियर्स कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं जिनसे फैशनिस्ता गर्ल ढेरों आइडियाज ले सकती है। चलिए देखते है प्रियंका चोपड़ा के एक्सपेंसिव शूज की खूबसूरत डिजाइन्स। 

दोस्तों आपको याद होगा कि पिछले साल प्रियंका ब्रिटेन की प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी में शामिल हुई थी। उस दौरान उनकी न केवल रॉयल ड्रेस बल्कि फुटवियर भी काफी चर्चा में आईं थी। उस वक्त प्रियंका ने Jimmy Choo की स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ विक्टोरिया 100 चाक साटन (Chalk Satin) और प्लेक्सी प्वाइंट पंप की फुटवियर चुनी थीं जिसकी कीमत लगभग 1.35 लाख बताई गईं। जो रॉयल वेडिंग का खास अट्रेक्शन बनी। यहीं नहीं बल्कि प्रियंका हर इवेंट में अलग व लग्जरी शूज में नजर आती हैं। 

प्रियंका के एक और व्हाइट शूट की कीमत काफी चर्चा में आईं थी। लेदर और डिवर्स लुक के इन व्हाइट शूज की कीमत 864 डॉलर यानी लगभग 56 हजार रुपए है। खबरों के मुताबिक यह प्रियंका के फेवरेट शूज है जिन्हें वियर किए उन्हें कई बार स्पॉट किया जा चुका है। 


Content Writer

Sunita Rajput