बहन परिणीति की मैरिज के लिए Excited हुई प्रियंका, तस्वीरें शेयर कर बोली - 'मैं शादी के लिए...'

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 05:12 PM (IST)

बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप संसद के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बहन की सगाई में शामिल होने हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी आई थी। प्रियंका ने बहन को सगाई की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि वह अपनी बहन के लिए कितनी खुश हैं। 

शेयर की सगाई की तस्वीरें 

प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई दी है। जहां पहली तस्वीर में राघव और परिणीति दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल हुए मेहमानों के साथ दिख रही हैं, तीसरी तस्वीर में प्रियंका अपने कजिन के साथ नजर आ रही हैं वहीं आखिरी और चौथी तस्वीर परिणीति और राघव चड्ढा के सगाई फंक्शन की है जो पीछे से ली गई है इस तस्वीर में दोनों बैठे दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

नहीं कर पा रही प्रियंका शादी के लिए इंतजार

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि - 'बधाई हो टिशा और राघव... मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती आप दोनों के परिवार के लिए मैं बहुत ही खुश हूं, परिवार के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।'  

इंस्टा स्टोरी में भी शेयर की कुछ तस्वीरें 

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करती दिख रही हैं। 

इसके अलावा एक प्रियंका ने मिरर सेल्फी खींचकर भी फैंस को तोहफा दिया है। 

नियॉन साड़ी में दिखी प्रियंका 

वहीं अगर बात प्रियंका चोपड़ा के लुक की करें तो एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सगाई के लिए रफल साड़ी पहनी थी। नियॉन कलर की साड़ी के साथ प्रियंका ने मैचिंग ऑफ शॉल्डर कॉर्सेट स्टाइल टॉप कैरी किया था। प्रियंका के टॉप पर काफी अच्छी एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क किया गया था। साथ में एक्ट्रेस ने डायमंड चोकर और स्लीक चेन भी पहनी थी। ओपन हेयर और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

प्रियंका की यह तस्वीरें देखकर साफ पता चल रहा है कि वह बहन परिणीति की शादी के लिए कितनी एक्साइडटेड हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर ली है दोनों की सामने आई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए कितना एक्साइटेड है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

palak