भारत से लौटते ही प्रियंका ने मालती को लगाया सीने से, मां-बेटी को यूं निहारते दिखे Nick

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 04:45 PM (IST)

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत आईं थी अपने हेयर केयर ब्रेंड अनोमाली (Anomaly) की प्रमोशन करने, जिसके बाद अब वो अमेरीका लौट चुकी हैं। घर पहुंचते ही घर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में वो बेटी मालती संग खेलती दिख रही हैं। प्रियंका की ये फोटो बता रही है की वो अपने बेटी को कितना मिस कर रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ शेयर की फोटो 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो भारत दौरे के दौरान हर दिन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहीं। पहले उन्होंने मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन किया। इसके बाद वो यूनिसेफ प्रोग्राम में शामिल होने लखनऊ पहुंची। दोनों प्रोग्राम अटेंड करने के बाद अब प्रियंका अपने घर वापस लौट गई हैं। मां बनने के बाद ये पहला मौका था जब प्रियंका बेटी मालती से इतने दिन तक, इतनी दूर रहीं। इसलिए उन्होंने घर पहुंचते ही बेटी को गोद में उठा लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

जम कर लूटाया लोगों ने फोटो पर प्यार

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस जमीन पर लेटी हुई हैं। गोद में बेटी मालती को लिया हुआ है। वहीं निक जोनस मां-बेटी को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। निक जोनस के एक्प्रेशन देख कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भी घर में प्रियंका को काफी मिस किया है। प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं, होम और साथ में एक हार्ट इमोजी भी बनाई है।वहीं प्रियंका के फैंस को भी यह फोटो काफी पंसद आई और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं इस पोस्ट पर।

 

लोगों ने प्रियंका और उसकी बेटी की तारीफ की और जम कर लवली और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट बरसाए।

Content Editor

Charanjeet Kaur